GST Offline Tools Download – जीएसटी न्यू रिटर्न ऑफलाइन टूल डाउनलोड कैसे करे

1 जुलाई 2017 को सम्पूर्ण भारत में जीएसटी को लागु किया गया है, जिसमे विभिन्न प्रकार के टैक्स का प्रावधान निर्धारित है. लेकिन उसके बाद भी इसमें सुधार के लिए नए रूपों और तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है जिसमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा न्यू रिटर्न ऑफलाइन टूल भी है. जिससे कुछ करदाता अपरिचित है और इसका फायदा लेने से वंचित हो गए है.

यदि आप भी GST New Return Offline Tool के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज किस आर्टिकल में जीएसटी न्यू रिटर्न ऑफलाइन टूल डाउनलोड करने के साथ इसका उपयोग करने की प्रक्रिया बताया है. आप इस सुविधा का लाभ उचित समय पर प्राप्त कर सके इसकी पूरी विविरण यहाँ उपलब्ध है.

GST New Return Offline Tool क्या होता है?:

भारत सरकार के द्वारा डेवलप किया गया GST New Return Offline Tool एक फ्री टूल है. इसका उपयोग सभी प्रकार के जीएसटी रिटर्न फ़ॉर्म भरने में किया जाता है. इसकी मदद से जीएसटी रिटर्न फाइल/फ़ॉर्म को ऑफलाइन तैयार किया जा सकता है. जिससे गलतियां भी देखा और सुधारा जा सकता है.

इस टूल का फ़ायदा वे सभी करदाता या व्यापारी उठा सकते हैं जो जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं. इस टूल का उपयोग विभिन्न प्रकार के जीएसटी रिटर्न फाइल तैयार करने के लिए किया जा सकता है. जैसे;

  • GSTR 1
  • GSTR 3B
  • GSTR 4
  • GSTR 6
  • GSTR 7
  • GSTR 8

जीएसटी रिटर्न ऑफलाइन टूल के मदद से रिटर्न फाइल तैयार करने की प्रक्रिया को सरल बना सकते है.

GST New Return Offline Tool download कैसे करे?

जीएसटी की जितनी भी रिटर्न है उन सभी के लिए ऑफलाइन टूल उपलब्ध है. इसलिए, उनके लिए जीएसटी न्यू रिटर्न ऑफलाइन टूल को डाउनलोड कर रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को सरल बना सकते है. निचे जीएसटी ऑफलाइन टूल डाउनलोड करने की स्टेप्स उपलब्ध है फॉलो करे.

स्टेप 1. सबसे पहले अधिकारिक जीएसटी पोर्टल gst.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2. अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज से ‘Download’ के सेक्शन में से ‘Offline Tool’ पर क्लिक करें.

जैसे ही आप ‘Offline Tool’ पर क्लिक करेंगे. आपके सामने ऑफलाइन टूल्स की एक लिस्ट खुल जाएगी. फिर अपनी आवश्यकता के अनुसार कोई भी टूल डाउनलोड करने के लिए सेलेक्ट कर सकते है.

GST Offline Tool Download karne ki steps

स्टेप 3. New Returns Offline Tool

डाउनलोड के सेक्शन में जाने के बाद विभिन्न प्रकार के ऑफलाइन टूल्स दिखाई देगा.

Offline Tool GST
  • आप ‘Refunds Offline Tools’ या कोई और Tool डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद टूल को डाउनलोड करने के लिए हाईलाइटेड ‘Download’ बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 4. फिर आपके सामने एक कंफर्मेशन बॉक्स खुलेगा जिसमें ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें.

GST New Return Tool
  • यह टूल आपके सिस्टम पर एक जिप फोल्डर के रुप में डाउनलोड होगा.

स्टेप 5.  फाइल का नाम GSTNewReturnsOffline_beta.exe होगा. डबल क्लिक करने पर फाइल खुल जायेगी.

  • इंस्टॉलेशन प्रक्रिया के बाद यह टूल उपयोग करने के योग्य हो जाएगी.
  • आपकी स्क्रीन पर टूल इंस्टॉल करने का एक संदेश शो होगा.

स्टेप 6. जिस भी फोल्डर में आप इंस्टॉल करना चाहते हैं उस फोल्डर का चुनाव करें. फिर ‘Next’ बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 7. उसके बाद ‘Install’ पर क्लिक करें.

स्टेप 8. जब टूल इंस्टॉल हो जाए, तो ‘Finish’ बटन पर क्लिक करें.

अब आपका जीएसटी न्यू रिटर्न ऑफलाइन टूल डाउनलोड हो चुका है. टूल को खोलने के लिए उस पर डबल क्लिक करें. आप किसी भी समय इसका उपयोग कर सकते हैं.

GST New Return Offline Tool के क्या-क्या लाभ हैं

  • इस टूल के द्वारा सभी जीएसटी रिटर्न फॉर्म भरा जा सकता है.
  • यह टूल ऑफलाइन काम करता है जिससे उपयोगकर्ता या करदाता बिना अधिक खर्च के किसी भी समय इसका उपयोग कर सकता है.
  • इस टोल से रिटर्न तैयार करने के लिए इन्टरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नही है. अर्थात, ऑफलाइन फाइल तैयार कर सकते है.
  • करदाता को अपने रिटर्न के लिए डाटा और विवरण इकट्ठा करने में भी मदद करता है.
  • रिटर्न को e-filing के लिए तैयार करना, रिटर्न की गणना और सत्यापित करने में भी मदद करता है.
  • ऑफलाइन टूल रिटर्न तैयार करने में लगने वाले समय को कम करता है, तथा गलती होने की संभावना भी कम होती है.

जीएसटी रिटर्न ऑफलाइन टूल का उपयोग

ऑफलाइन टूल डाउनलोड करने के बाद इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के जीएसटी रिटर्न फाइल तैयार करने के लिए कर सकते है. जैसे;

  • डाउनलोड किए गए जीएसटी रिटर्न ऑफलाइन टोल को ओपन करे.
  • टोल ओपन होने के बाद डैशबोर्ड से “नया रिटर्न” के विकल्प पर क्लिक करे.
  • रिटर्न फॉर्म में मागे गए सभी जानकारी जैसे श्रेणी, एड्रेस , कंपनी का नाम, कंपनी से जुड़े अन्य जानकारी, तथा डिजीटल हस्ताक्षर, टैक्स विवरण आदि डाले.
  • अब दर्ज किए गए सभी विवरण देखे और Format पर क्लिक करे. इस रिटर्न फाइल को सेव करे.
  • इसके बाद रिटर्न को “जेनरेट करें” बटन पर क्लिक करके जेनरेट करें. अब इस फाइल एक्सपोर्ट कर ले.
  • अंत में अधिकारिक वेबसाइट पर जाए और लॉग इन कर रिटर्न फाइल को अपलोड कर दे.
  • इस प्रकार जीएसटी न्यू रिटर्न ऑफलाइन टूल का उपयोग कर सकते है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

Q. जीएसटी में ऑफलाइन टूल क्या है?

जीएसटी ऑफलाइन टूल रिटर्न फाइल तैयार करने वाला फ्री टूल है. जिसका उपयोग सभी प्रकार के जीएसटी रिटर्न फ़ॉर्म भरने में किया जाता है. इसकी मदद से जीएसटी रिटर्न फाइल/फ़ॉर्म को ऑफलाइन तैयार किया जा सकता है. इस टूल के मदद से समय भी कम किया जा सकता है.

Q. जीएसटीआर 1 ऑफलाइन कैसे डाउनलोड करें?

जीएसटीआर 1 ऑफलाइन डाउनलोड करने के लिए www.gst.gov.in पर जाएं और डाउनलोड >ऑफलाइन टूल >रिटर्न ऑफ लाइन टूल >डाउनलोड बटन पर क्लिक करें. इस प्रकार बेहद कम समय में टूल डाउनलोड कर सकते है.

Q. जीएसटी में R1 फाइल क्या है?

जीएसटी में R1 फाइल एक मासिक या त्रैमासिक रिटर्न है जिसमें किसी भी पंजीकृत डीलर को अपने व्यवसाय की सभी बाहरी आपूर्ति की जानकारी सरकार के साथ फाइल करनी होती है. रिटर्न में डीलर को अपने सभी ग्राहकों के GSTIN, एचएसएन कोड, राशि, कर राशि, आईजीएसटी राशि इत्यादि की जानकारी फाइल करनी होती है.

Q. मैं जीएसटी ऑफलाइन टूल्स कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?

जीएसटी ऑफलाइन टूल्स डाउनलोड करने के लिए पहले https://www.gst.gov.in/ पर जाए और डाउनलोड >ऑफलाइन टूल को सेलेक्ट कर अपने आवश्यकता अनुसार किसी भी ऑफलाइन टूल्स को डाउनलोड कर सकते है.

Leave a Comment